Show Mobile Navigation

Monday, 16 May 2016

Haryana GK EX - 3

Unknown - May 16, 2016

हरियाणा में खेलों में लाइफ टाइम अचीवमेंट का 2 लाख रुपए का पुरस्कार पुरुषों को किस नाम से दिया जायेगा?
उत्तर-महाराणा प्रताप


हरियाणा में खेलों में लाइफ टाइम अचीवमेंट का 2 लाख रुपए का पुरस्कार महिलाओं को किस नाम से दिया जायेगा?
उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

 माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली हरियाणवी जुड़वाँ बहनें कौन हैं?
उत्तर-तान्शी और नुन्शी मलिक और दो बार माउंट एवरेस्ट पर फ़तेह हासिल करने वाली महिला संतोष यादव है

हरियाणा के जूनियर खिलाडियों को किस नाम का 1 लाख रुपए राशि वाले 5 पुरस्कार प्रति वर्ष दिए जायेंगे?
उत्तर-एकलव्य पुरस्कार

हरियाणा में जन शिकायतों के समाधान के लिए हरसमाधान पोर्टल किस वर्ष शुरू किया गया?
उत्तर-2010 में

हरियाणा में लोकायुक्त की नियुक्ति किस वर्ष की गयी?
उत्तर-2011 में

देवीरूपक योजना किस वर्ष शुरू की गयी?
उत्तर-2002 में( यह पहली योजना थी हरयाणा की जो लड़का लड़की के अन्तर को खत्म करने के लिए बनाई गयी थी)

हर्ष किस वंश का शासक था?
उत्तर-वर्धन वंश

राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र (NBRC) हरियाणा में कहाँ है?
उत्तर-मानेसर (गुडगाँव) ये 5 स्टार प्रशन है आने की सम्भावना 90% है।

हरियाणा की जीवन प्रत्याशा (life expectancy) कितने वर्ष है ?
उत्तर-66.2 वर्ष

हरियाणा की नगरीय जनसँख्या कितने प्रतिशत है?
उत्तर-34.88%

 भारत के किसी राज्य विधानसभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला कौन थी?
उत्तर-शन्नो देवी (1967 में हरियाणा विधानसभा की)

 हरियाणा के वर्तमान एडवोकेट जनरल कौन हैं ?
उत्तर- बलदेवराज महाजन

हरियाणा विधानसभा में विपक्षी दल का नेता कौन है?
उत्तर-अभय चौटाला

 1969 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की स्थापना कहाँ की गयी थी?
उत्तर-चंडीगढ़ में

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भिवानी में किस वर्ष स्थानांतरित किया गया?
उत्तर-1981 में

हरियाणा में 10+2 शिक्षा नीति किस सत्र से लागु हुई थी?
उत्तर-1985-86

 भारतीय कला-संस्कृति का प्रतीक किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव

 हरियाणा का एक नाम ' हरियाला ' किस पुराण में है ?
उत्तर-स्कन्द पुराण

हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर- 1969

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना कब हुई ?
उत्तर-28 जनवरी ,1970

 हरियाणा सरकार के प्रथम एडवोकेट जनरल कौन थे ?
उत्तर-आनंद स्वरूप

 हरियाणा में कितने उपमंडल है ?
उत्तर-58

 हरियाणा में कितनी तहसीलें हैं ?
उत्तर-80

हरियाणा में कुल कितनी उप तहसीलें हैं ?
उत्तर-50

 हरियाणा में कुल कितने खंड है ?
उत्तर-125

 हरियाणा में कुल कितने कस्बे हैं ?
उत्तर-154

 गुडगाँव में मारुति उद्योग की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर-1983

 प्राचीन स्थल भगवानपुरा किस जिले में स्थित है?
उत्तर-कुरुक्षेत्र

हरियाणा में इंडो-ग्रीक सिक्के किस स्थान से मिले हैं?
उत्तर-खोखराकोट (रोहतक)

पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर-21 वर्ष
विद्यायक के लिए 21
लोकसभा सासंद के लिए 25
राज्यसभा सासंद 30
उप रास्ट्रपति 35
रास्ट्रपति 35
भारत की ससंद में सबसे युवा सांसद दुष्यन्त चौटाला है।

पंचायत चुनाव में भाग लेने के लिए महिलाओं और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कितनी निर्धारित की गयी है ?
उत्तर-8वीं पास( हरियाणा ऐसा करने वाला दूसरा राज्य है राजस्थान के बाद)

पंचायत चुनाव किसकी देखरेख में होते हैं ?
उत्तर-राज्य चुनाव आयोग

हरियाणा में सरकार द्वारा शहरों में शौचालय निर्माण हेतु कितनी राशि दी जाती है ?
उत्तर-14000 रुपए

हरियाणा में प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व कितना है ?
उत्तर-573

हरियाणा में ख्याति प्राप्त प्रबंधन और विकास संस्थान (MDI) कहाँ स्थित है ?
उत्तर-गुडगाँव

हरियाणा में हड़प्पा सभ्यता से पूर्व की सभ्यता के आभूषण और अवशेष कहाँ से मिले हैं ?
उत्तर-कुनाल (हिसार)

अशोक कालीन टोपरा (अम्बाला के निकट) अभिलेख को किसने दिल्ली के पुराने किले में स्थापित किया था?
उत्तर-फिरोजशाह तुगलक

किस बौद्ध ग्रन्थ में हरियाणा के बारे में जानकारी मिलती है ?
उत्तर-दिव्यावदान मे

 सिंधु घाटी सभ्यता के केंद्र बनावली (हिसार) की खोज किसने की थी?
उत्तर-1973-74 में आर.एस.बिष्ट ने

 सिंधु घाटी सभ्यता के हरियाणा में स्थित किस केंद्र से मिट्टी का हल और जौ के साक्ष्य मिले हैं?
उत्तर-बनावली (हिसार)

महान मौर्य शासक अशोक ने हरियाणा में कहाँ स्तूप बनवाया था?
उत्तर-थानेसर

छठी शताब्दी में थानेसर में वर्धन वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-पुष्यभूति

मिहिरभोज के समय (नौवी शताब्दी) में कौनसा नगर घोड़ों के व्यापार का प्रमुख केंद्र था?
उत्तर-पेहोवा

हरियाणा का सबसे लम्बे समय तक राज्यपाल कौन रहा है?
उत्तर-श्री बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती

 हरियाणा में कोटला की पहाड़ियाँ कहाँ है?
उत्तर-मेवात में

 इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्टृ रिपोर्ट (एफएसआई) 2013 के अनुसार हरियाणा में वन आवरण कितने वर्ग किलोमीटर है ?
उत्तर-1586 वर्ग किलोमीटर।

हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वनावरण है ?
उत्तर-3.59%

हरियाणा राज्य में ट्री कवर कितने क्षेत्र पर है?
उत्तर- 1282 वर्ग किलोमीटर

हरियाणा राज्य के भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वृक्ष आवरण है ?
उत्तर- 2.90%

हरियाणा के किस शहर में 'हेरिटेज स्टीम लोकोमोटिव म्यूजियम' है?
उत्तर-रेवाड़ी

 विश्व का सबसे पुराना चालू हालत में रेल इंजन कौनसा है ?
उत्तर-फेरी क्वीन

 हरियाणा में गठित गौ-सेवा आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर-मनीराम मंगला

हरियाणा में आवारा गायों को रखने के लिए पहला गौ अभ्यारण्य कहाँ बनाया जा रहा है ?
उत्तर-हिसार

 आवारा गायों को रखने के लिए प्रत्येक जिले में कितने गौ-अभ्यारण्य बनाये जायेंगे?
उत्तर-2

अभी 2 नए भी बन चुके है बाडरा भिवानी और मिलकपुर यमुनानगर में

 हरयाणा, साहिवाल और गिर किसकी नस्लें हैं?
उत्तर-गाय

बहादुरगढ़ कस्बे का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर-शर्फाबाद

रोहतक में 1857 की क्रांति की शुरुवात किसने की थी ?
उत्तर-रांघडों ने

 डॉ सूरजभान के नेतृत्व में हरियाणा के किस ऐतिहासिक स्थान की खुदाई की गई थी?
उत्तर-मिताथल (भिवानी)

 'पंचवटी' हरियाणा के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर-पलवल

बागवानी से सम्बंधित उत्पादों के लिए हरियाणा में कौनसा ब्रांड शुरू किया गया है ?
उत्तर-हरियाणा फ्रेश

हरियाणा में 177 करोड़ रुपए के निवेश से 75 एकड़ में मेगा फ़ूड पार्क कहाँ स्थापित किया जा रहा है , जिससे 12000 लोगों को रोज़गार मिलेगा?
उत्तर-बराही (सोनीपत)

फलों, फूलों और सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए करनाल में बागवानी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कहाँ होंगे?
उत्तर-जींद, झज्जर और अम्बाला में

'कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2015' का आयोजन कहाँ किया गया था?
उत्तर-गुडगाँव में

 कृषक उपहार योजना के अंतर्गत कितनी राशि से अधिक उपज मंड़ी में बेचने पर उपहार कूपन दिए जाते हैं?
उत्तर-5000 रुपए

हरियाणा में कृषक उपहार योजना कब शुरु की गयी थी?
उत्तर-2 अक्टूबर, 2000 को

 हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना कब की गयी?
उत्तर-1अगस्त, 1969 को

 हरियाणा में किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय फल एवम सब्जी मंड़ी विकसित की जा रही है ?
उत्तर-गन्नौर (सोनीपत)

 हरियाणा में प्रति व्यक्ति दैनिक दूध की उपलब्धता कितनी है?
उत्तर-805 ग्राम

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रामीण दुग्ध  उत्पादकों को प्रति लीटर कितना अनुदान दिया जाता है ?
उत्तर-4 रुपए

कोटला झील किस जिले में है?
उत्तर-मेवात

सतलुज-यमुना लिंक नहर किस वर्ष बनना शुरू हुई थी?
उत्तर-1976 में

 हरियाणा की किस नदी को 31 दिसम्बर 2016 तक प्रदूषण मुक्त करने की योजना है?
उत्तर-घग्गर

राबर्ट वाड्रा लैंड डील की जाँच आयोग के अध्यक्ष कौन है?
उत्तर-जस्टिस एस.एन.धींगरा

हरियाणा का पहला पेपरलेस विभाग कौनसा है?
उत्तर-औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग

मार्च 2016 तक कितनी ई-नागरिक सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए स्टेट पोर्टल बनाया गया है?
उत्तर-150

हरियाणा सरकार के फैसले के अनुसार किसी भी पद के लिए साक्षात्कार के अंक कुल अंकों के कितने प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे?
उत्तर-12%

हरियाणा का पहला 'स्वप्रेरित आदर्श गाँव' कौनसा घोषित किया गया है ?
उत्तर-सूई (जिला भिवानी)

हरियाणा के किस राजनेता के नाम पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हाल ही में पीठ स्थापित की गयी है ?
उत्तर-डॉ मंगलसेन जो रोहतक से 7 बार विधायक रहे थे।

प्रदेश की पहली एन.सी.सी. अकादमी कहाँ खोली जा रही है?
उत्तर-घरौंडा (करनाल)

फरीदाबाद और पलवल के बीच कितने एकड़ क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है?
उत्तर-80 एकड़ में

हरियाणा में सप्लाई की गयी बिजली के 90 प्रतिशत भुगतान करने वाले गाँव को प्रतिदिन कितने घंटे बिजली दी जाएगी?
उत्तर-21 घंटे

1 जनवरी,2016 से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बढ़ाकर कितना किया गया है ?
उत्तर-1400 मासिक

 देश का पहला अत्याधुनिक आंगनवाडी केंद्र 'नन्दघर' कहाँ खोला गया है ?
उत्तर-हसनपुर (सोनीपत)

लिंगानुपात में सुधार के लिए किस जिले को 4 लाख रुपए का पहला पुरस्कार दिया गया है ?
उत्तर-पानीपत

योग और आयुर्वेद के उत्थान के लिए हरियाणा ने किसे ब्रांड अम्बेसडर बनाया है?
उत्तर-योग गुरु बाबा रामदेव

. डॉ अम्बेडकर आवास योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को आवास निर्माण हेतु कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर-93 हज़ार रुपए

 गुरु वशिष्ठ अवार्ड के तहत प्रशिक्षकों को कितनी राशि दी जाएगी?
उत्तर-2 लाख रुपए

 प्रदेश का पहला वेलोड्रम कहाँ स्थापित होगा?
उत्तर: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में

0 comments:

Post a Comment