Show Mobile Navigation
CURRENT AFFAIRS
Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts
Showing posts with label CURRENT AFFAIRS. Show all posts

Monday, 25 April 2016

Current Affairs

Unknown - April 25, 2016
To Receive these messages on WhatsApp, send "BLPST" to 8588900032

Tuesday, 12 April 2016

Current Affairs 12th April, 2016

Unknown - April 12, 2016
भूकंप के पूर्वानुमान का नया तरीका 'स्लो फाल्टमूवमेंट' खोजा गया:
  • भारतीय मूल की एक अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की उप-परतों के हिलने से होने वाले ‘स्लो फाल्ट मूवमेंट’ के आधार पर भूकंप का पूर्वानुमान लगाने का तरीका पता लगाया।
  • अब तक वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटे कंपन या ‘स्लो फाल्ट मूवमेंट’ से रिक्टर पैमाने पर दो इकाई से कम के भूकंप के झटके के बाद बड़ा भूकंप आने की संभावना नहीं होती है। हालांकि सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनटीयू) के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ये कंपन न केवल आसन्न भूकंप की ओर इशारा करते हैं बल्कि उन्होंने इनसे समझने योग्य पैटर्न भी खोज निकाला।
  • एनटीयू के ‘एशियन स्कूल ऑफ द एनवायरमेंट’ के सिलवैन बारबोट और ‘अर्थ ऑब्जर्वेटरी ऑफ सिंगापुर’ के एक पृथ्वी विज्ञानी ने कहा कि यह खोज ‘फाल्ट’ संचित होने और समय के साथ दबाव कम होने के बारे में हमारी समझ के उलट इशारा करती है। बारबोट की पीएचडी छात्रा दीपा मेले वीदू के नेतृत्व वाले अध्ययन का भूकंप का पूर्वानुमान लगाने के संबंध में बड़ा महत्व है।
ली चोंग वेई ने 11वीं बार मलेशिया ओपन बैडमिंटनख़िताब जीता:
  • 10 अप्रैल 2016 को मलेशिया के खिलाड़ी ली चोंग वेई ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती। उन्होंने 11वीं बार यह ख़िताब जीता। ली चोंग ने 42 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व के शीर्ष खिलाड़ी चीन के चेन लोंग को 21-13,21-8 से हराया।
  • इस प्रतियोगिता से ली चोंग एवं दूसरे स्थान पर रहे चेन लोंग दोनों ने ही ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया। महिलाओं के एकल मुकाबले में थाईलैंड की रैचनोक इंतानोन ने चीन की जू यिंग ताई को 21-14,21-15 से हराकर ख़िताब जीता।
प्रियदर्शिनी चटर्जी एफबीबी मिस इंडियावर्ल्ड-2016 घोषित की गईं:
  • 9 अप्रैल 2016 को दिल्ली निवासी प्रियदर्शनी चटर्जी एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुनी गयीं। फेमिना मिस इंडिया की यह 53वीं प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गयी। उन्हें वर्ष 2015 की फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्या द्वारा ताज पहनाया गया।
  • बंगलौर निवासी सुश्रुती कृष्णा फेमिना मिस इंडिया सुपरनेशनल-2016 चयनित हुईं जबकि लखनऊ निवासी पंखुड़ी गिडवानी को फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल-2016 चयनित किया गया।
  • चटर्जी मिस वर्ल्ड-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, कृष्णा मिस इंटरनेशनल-2016 जबकि गिडवानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन विजेताओं को संजय दत्त, सानिया मिर्ज़ा एवं अन्य जजों के पैनल द्वारा चयनित किया गया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी सिल्वेरा का निधन:
  • 9 अप्रैल 2016 को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सी सिल्वेरा का हृदयघात के कारण मिज़ोरम स्थित आइज़ल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। सिल्वेरा 1985 में राज्यसभा के लिए चुने गये और नौवीं, दसवीं तथा ग्यारहवीं लोकसभा चुनाव में विजयी हुये।
  • वे 17 फरवरी 1994 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री नियुक्त किये गये। इसके बाद उन्हें उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। सिल्वेरा केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले अब तक के सबसे पहले मिज़ो नेता थे।
चीन-पाक ने संयुक्त वायु सेना अभ्यास शुरू किया:
  • चीन और पाकिस्तान ने 9 अप्रैल 2016 को पाकिस्तान में संयुक्त वायु सेना अभ्यास शुरू किया। दोनों देशों के बीच इस तरह का यह पांचवां युद्धाभ्यास है। वायु सेना के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा, ‘‘शाहीन-5 नौ से 30 अप्रैल तक चलेगा।’’ शाहीन-4 का आयोजन पिछले साल चीन में हुआ था।
  • इसमें लड़ाकू विमानों, लड़ाकू बमवर्षक विमानों के साथ-साथ हवाई त्वरित चेतावनी एवं नियंत्रण (एईडब्ल्यूएंडसी) विमान ने हिस्सा लिया था। दोनों देश संयुक्त रूप से पीएसी जेएफ-17 थंडर या सीएसी एफसी-1 शिआओलांग लड़ाकू विमान का निर्माण करते हैं।
  • शेन के अनुसार संयुक्त सैन्य अभ्यासों और चीनी और पाकिस्तानी वायु सेना के बीच हाल के वर्षों में आदान-प्रदान ने दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को कारगर तरीके से प्रगाढ़ किया है।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री यात्सेनयुक ने इस्तीफा दिया:
  • एक महीने से जारी राजनीतिक संकट के बीच 10 अप्रैल 2016 को यूक्रेन के प्रधानमंत्री अर्सेनिय यात्सेनयुक ने अपने इस्तीफे देने के फैसले की घोषणा की। इस संकट से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा था।
  • पश्चिम समर्थित 41 वर्षीय कैबिनेट प्रमुख ने कहा कि स्थिरता सुनिश्चित करने और सत्ता हस्तांतरण सुचारू बनाने के लिए हर प्रयास करने के बाद मैंने यूक्रेन के प्रधानमंत्री पद से हटने का फैसला किया। प्रधानमंत्री के इस फैसले से करीब दो महीने पहले उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा था।
  • उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की पार्टी ने संसद के स्पीकर वोलोदिमार ग्रोयसमैन को इस पद के लिए नामित किया है और वह उनके रास्ते में नहीं आएंगे। यात्सेनयुक ने कहा कि आज से, मैं केवल सरकार का नेतृत्व करने के बजाय बड़े परिदृश्य में अपने लक्ष्यों को देखूंगा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह यूक्रेन की राजनीति में अपने लिए भविष्य में कौन सी भूमिका देखते हैं।
यमन में संघर्ष विराम शुरू, संघर्षरत पक्षों ने समर्थन का संकल्प लिया:
  • यमन में पिछले एक साल चल रहे संघर्ष के सभी पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में किए गए संघर्ष विराम का पालन करने का संकल्प लिया है। यह संघर्ष विराम 10 अप्रैल 2016 को आधी रात से लागू हो गया। इसके कारण एक स्थायी शांति समझौते तक पहुंचने के लिए नई वार्ता से पहले सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।
  • पिछले एक साल से चल रहे संघर्ष में हजारों लोग मारे गए हैं और 24 लाख लोग विस्थापित हुए है और ये लोग यमन के पड़ोसी देशों में जाकर रहने को मजबूर हो गए हैं। राष्ट्रपति अब्दराब्बुह मंसूर हादी के वफादार बलों के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुष्टि की है कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजे से ‘‘संघर्ष विराम लागू हो गया।’’ जनरल मोहम्मद अली अल मकदाशी ने संवाददाताओं से कहा कि यदि हुती विद्रोही संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं करते तो वे इसका सम्मान करेंगे।
  • सउदी नीत गठबंधन के पिछले वर्ष मार्च में हादी सरकार के समर्थन में हवाई हमले शुरू करने के कारण संघर्ष विराम की तीन कोशिशें पहले असफल रह चुकी हैं। गठबंधन ने उस समय हस्तक्षेप किया था जब जैदी शिया हुतियों ने सितंबर 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद वे अन्य क्षेत्रों में बढ गए थे।
नासा का अंतरिक्ष यान केपलर इमरजेंसी मोड में पहुंचा:
  • आकाश गंगा में धरती जैसे अन्य ग्रहों की खोज के लिए अंतरिक्ष में भेजा गया केपलर नाम का अंतरिक्ष यान अभी संकट की स्थिति में चला गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि अंतरिक्ष यान केपलर इमरजेंसी मोड (ईएम) में प्रवेश कर गया है। अंतरिक्ष यान की यह स्थिति धरती से सात करोड़ 50 लाख मील दूर बनी है।
  • सात अप्रैल को नियमित संपर्क के दौरान अभियान के संचालन इंजीनियरों ने केपलर अंतरिक्ष यान को ईएम में पाया। नासा ने कहा है कि ईएम न्यूनतम संचालन मोड है और इस समय टीम की प्राथमिकता अंतरिक्ष यान को ईएम से निकालना है।
  • प्रारंभिक संकेतों के मुताबिक, अंतरिक्ष यान की स्थिति परिवर्तन का अभियान शुरू होने से पहले ही केपलर ईएम में प्रवेश कर गया। अंतरिक्ष यान को के2 मिशन के माइक्रोलेंसिंग प्रेक्षण कैम्पेन के लिए आकाश गंगा के केंद्र की तरफ ले जाना था। अभियान की युक्ति अमल में लाए जाने से पहले ही अंतरिक्ष यान की स्थिति बदल गई।
  • केपलर ने 2012 में अपना प्राइम मिशन पूरा किया था। इस दौरान इस अंतरिक्ष यान ने 5000 बाहरी ग्रहों की तलाश की। इनमें से 1000 से ज्यादा की पुष्टि हो चुकी है।

Haryana Current Affairs 12th April

Unknown - April 12, 2016

बदला गया गुडग़ांव व मेवात का नाम
मेवात को नुंह व गुडग़ांव को गुरूग्राम के नाम से जाना जाएगा।
कैबिनेट सब कमेटी की मीटिंग में लिया फैसला
चरखी दादरी, गोहाना व हांसी जल्द बन सकते हैं जिले..


महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव
20 अप्रैल की जगह अब 19 अप्रैल को होगी छुट्टी

Article of the day 12th April

Unknown - April 12, 2016
जापान के शहर हिरोशिमा में G-7 समूह देशों के विदेश मंत्रियों ने परमाणु हथियार मुक्त विश्व का आह्वान किया। समूह के विदेश मंत्रियों ने इस दिशा में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को एक प्रमुख चुनौती भी करार दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी सहित समूह के अन्य देशों के विदेश मंत्रियों ने शांति एवं परमाणु मुक्त विश्व का संदेश देने वाले ऐतिहासिक स्मारक के दौरे के बाद जारी ‘हिरोशिमा घोषणापत्र’ में यह बात कही।
‘हिरोशिमा घोषणापत्र’ में यह कहा गया, ‘हम एक सुरक्षित दुनिया और परमाणु हथियार मुक्त विश्व को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। लक्ष्य को इस प्रकार हासिल किया जाए कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिले।’ घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि सीरिया, यूक्रेन और खासतौर से उत्तर कोरिया की भड़काऊ कार्रवाइयों ने इस काम को अधिक पेचीदा कर दिया है।
G-7 समूह देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के आखिरी दिन ‘हिरोशिमा घोषणापत्र’ जारी की गई। इस दौरान आतंकवाद, पश्चिम एशिया में संकट, शरणार्थी संकट और अन्य सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की गई। पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों पर भी समूह के नेताओं ने आपत्ति जताई।
आपको बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन बाद एक अन्य शहर नागासाकी पर भी हमला किया गया था। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी हिरोशिमा का दौरा करने वाले अमेरिका के अब तक के शीर्ष अधिकारी हैं।
G-7 समूह में अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान हैं।

Sunday, 10 April 2016

Current Affairs 9th April, 2016

Unknown - April 10, 2016
मेक इन इंडिया के तहत एनआरडीसी ने मृदा नमी संकेतक के लिए मैसर्ज नागार्जुन एग्रो के साथ लाइसेंस समझौता किया:

To receive updates on WhatsApp, write "BLPST" & WhatsApp it to 8588900032
  • 8 अप्रैल 2016 को नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनआरडीसी) ने मृदा नमी संकेतक के लिए मैसर्ज नागार्जुन एग्रो कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ लाइसेंस समझौता किया है।
  • मृदा नमी संकेतक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित किया गया है। इस लाइसेंस समझौता का उद्देश्य डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से इस प्रौद्योगिकी को देश के सभी भागों में पहुचाना और देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों को विभिन्न सहायक योजनाओं के माध्य्म से प्रचारित करना है।
  • एनआरडीसी की यह पहल भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन में सहायक देगी। एनआरडीसी ने स्टार्ट-अप्स, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र की कंपनियों को 200 से ज्यादा प्रौद्योगिकियों का लाइसेंस दिया है।
  • मृदा नमी संकेतक:
    • मृदा नमी संकेतक एक सरल और उपयोग सुलभ इलेक्ट्रोनिक उपकरण है, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत कोयम्बटूर-स्थित संस्थान-गन्ना प्रजनन संस्थान ने विकसित किया है। प्रौद्योगिकी का बौद्धिक संपदा अधिकार भारतीय पेटेंट एवं डिजाइन कानूनों के अंतर्गत संरक्षित है।
फोर्ब्स ने एशिया की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाउद्यमियों 2016 की सूची जारी की:
  • 7 अप्रैल 2016 को फोर्ब्स पत्रिका ने एशिया की 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची जारी की। इस सूची के अनुसार, यद्यपि महिलाएं व्यापार की दुनिया में पैठ बना रही है, लेकिन लिंग असमानता अभी भी बनी हुई है। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को फोर्ब्स ने एशियाई की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है, जो इस क्षेत्र की 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
  • 2016 की सूची में शामिल 50 नामों में चीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जापान, सिंगापुर, फिलिपींस और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। इनमें से प्रमुख है:
    • मा जिउहुई (संस्थापक, ओप्प्ले एलइडी लाइटिंग, चीन), मोऊ जिनजिंग (लिंहे केमिकल, चीन), लूसी पेंग (सह-संस्थापक, अलीबाबा चीन), चादातिप चुत्राकल (सियाम पिवत, थाईलैंड), स्काई पार्क (संस्थापक, इ-लैंड, दक्षिण कोरिया), वेंडी पये (शिक्षा के क्षेत्र में, न्यूज़ीलैण्ड)
  • भारतीय महिला उद्यमियों की सूची:
  • फोर्ब्स की इस 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची में आठ भारतीय महिला उद्यमियों को शामिल किया गया है। इनके नाम हैं:
    • नीता अम्बानी (चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज), अरुंधति भट्टाचार्य (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, भारतीय स्टेट बैंक), अंबिगा धीरज (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमयू सिग्मा), दिपाली गोयनका  (वेलस्पन इंडिया), विनीता गुप्ता (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ल्यूपिन), चंदा कोचर (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, आईसीआईसीआई बैंक), वंदना लूथरा (संस्थापक एवं उपाध्यक्ष, वीएलसीसी हेल्थकेयर), किरण मजूमदार शॉ (संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक, बायोकॉन)
  • फोर्ब्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र में धन सृजन, उद्यमशीलता की सफलता और आर्थिक विकास का अभिलेख करता है।
दुनिया के 30 शीर्ष निर्यातकों में भारत 19वें स्थान पर:
  • भारत वस्तुओं के निर्यात के मामले में दुनिया के शीर्ष 30 देशों में 19वें पायदान पर बना हुआ है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूईओ) की रिपोर्ट में यह कहा गया है। सूची में चीन लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है।
  • हालांकि टॉप आयातकों में भारत की रैंकिंग 2015 में एक पायदान खिसककर 13वें स्थान पर आ गयी जो इससे पिछले वर्ष में 12वें स्थान पर थी। भारत का निर्यात पिछले साल 17.2% घटकर 267 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 392 अरब डॉलर का रहा। वर्ष 2014 में देश का निर्यात और आयात क्रमश: 317 अरब डॉलर तथा 460 अरब डॉलर था। वैश्विक मांग में नरमी से भारत का निर्यात 2015 में प्रभावित हुआ है और इस वर्ष भी निर्यात में गिरावट जारी है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्यिक सेवाओं के शीर्ष 30 निर्यातकों में भारत 8वें स्थान पर बना हुआ है। इस सूची में अमेरिका आयात एवं निर्यात दोनों मामलों में पहले पायदान पर है। आयात के मामले में भारत 10वें स्थान पर है।
  • वर्ष 2015 में भारत का वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात 158 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 126 अरब डॉलर था। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने 2015 में सर्वाधिक 2,275 अरब डॉलर मूल्य का वस्तुओं का निर्यात किया। दुनिया में कुल वस्तुओं का निर्यात पिछले साल 16,482 डॉलर जबकि आयात 16,766 अरब डॉलर का था।
उत्तर कोरिया ने किया अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल इंजन का सफल परीक्षण किया:
  • उत्तर कोरिया ने 9 अप्रैल 2016 को अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लिए डिजाइन किए गए एक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिससे उसे अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल हो गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधियों पर रोक लगाई है, जिसका उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ही मध्यम-दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। वर्ष 2014 के बाद उत्तर कोरिया का यह पहला मध्यम-दूरी का मिसाइल प्रक्षेपण था।
भारत फीफा रैंकिंग में 162वें स्थान पर:
  • फीफा द्वारा 7 अप्रैल 2016 को जारी वैश्विक रैंकिंग में भारत को दो स्थान का नुकसान हुआ है। भारत अभी 162वें स्थान पर है। भारत के खाते में अभी 142 अंक हैं। भारत 2018 फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर से बाहर हो चुका है। उसे आठ में से सात मैचो में हार मिली। सबसे ताजातरीन मुकाबले में उसे तुर्कमेनिस्तान के हाथों 1-2 से हार मिली थी।
  • ईरान सर्वोच्च वरीय एशियाई टीम है। उसे दो स्थान का फायदा हुआ है और वह वैश्विक रैंकिंग में 42वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया (50) एशियाई देशों में दूसरे और दक्षिण कोरिया (56) तीसरे क्रम पर है। वैश्विक रैंकिंग में अर्जेटीना पहले स्थान पर है जबकि बेल्जियम दूसरे क्रम पर चला गया है। विश्व चैम्पियन जर्मनी पांचवें स्थान पर खिसक गया है। कोपा अमेरिका विजेता चिली चौथे स्थान पर है। यह इस रैंकिंग में उसका अब तक का सबसे अच्छा स्थान है।
विक्टोरिया एजारेंका वर्ष 2016 के मार्च माह की श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुनी गईं:
  • बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका को मार्च का श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुना गया है। एजारेंका डब्ल्यूटीए वेबसाइट पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह सम्मान हासिल करने में सफल रहीं।
  • सत्तर प्रतिशत से भी अधिक प्रतिभागियों ने एजारेंका और रूसी स्टार स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 17-17 फीसदी मत दिए। इस क्रम में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को 13 फीसदी मत मिले।
  • एजारेंका ने मार्च में कुल 12 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। एजारेंका ने इंडियन वेल्स और मियामी में खिताब जीते। वह अब विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। जनवरी में जर्मनी की एंगलिक केरबर और फरवरी में स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
सचिन तेंदुलकर को स्किल इंडिया का ब्रांड एम्बेसडरनियुक्त किया गया:
  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 8 अप्रैल 2016 को 'स्किल इंडिया' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस पर सचिन ने कहा कि यह अभियान भारत के लिए देश में मौजूद युवा ताकत का पूर्ण इस्तेमाल करने का अच्छा मौका है।
  • स्किल इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसका मकसद 40 करोड़ लोगों को अलग-अलग कौशल सिखाना है।
इमरान हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक 'द किस ऑफ़लाइफ' का विमोचन:
  • 8 अप्रैल 2016 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पुस्तक ‘द किस ऑफ़ लाइफ – हाउ अ सुपरहीरो एंड माय सन डिफीटेड कैंसर' का नई दिल्ली में विमोचन किया। बिलाल सिद्दकी पुस्तक के सह-लेखक हैं।
  • यह पुस्तक पेंगुइन बुक्स इंडिया द्वारा तीन भाषाओँ पर प्रकाशित की गयी। इस पुस्तक में इमरान हाशमी के परिवार के उस कश्मकश भरे दौर के बारे में बताया गया है, जब उनका छह वर्षीय बेटा अयान कैंसर से पीड़ित था।

Friday, 8 April 2016

Current Affairs 8th April, 2016

Unknown - April 08, 2016
भारत और स्वीडन के बीच रेलवे क्षेत्र में तकनीकीसहयोग के संबंध में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर:

To receive these updates on WhatsApp, write "BLPST" and WhatsApp it to 8588900032
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 6 अप्रैल 2016 को भारत और स्वीडन के बीच रेलवे क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के संबंध में 15 फरवरी, 2016 को हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर को पूर्व क्रियाकलाप के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होने सेनिम्नलिखित क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग संभवहो सकेगा:
    • मानक रेलवे नीति का विकास, नियम, संगठन और प्रत्‍येक देश के लिए विशिष्ट विशेषताएं।
    • ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता, नवाचार, प्रौद्योगिकी, सतत समाधान और अनुसंधान का आदान-प्रदान।
    • दोनों देशों के बीच अन्‍य परियोजनाओं जैसे ठंडे क्षेत्रों में माल ढुलाई के प्रचालन, टिल्टिंग कोच/रेलगाडि़यां, क्षमता आवंटन (समय सारणी) और अनुरक्षण का अनुकूलन एवं बेहतर माल ढुलाई/सम्मिलित यातायात में भी सहयोग पर सहमति बनी।
    • रेलवे अभियंताओं और प्रबंधकों हेतु रेल परिवहन प्रणाली की विश्वसनीयता और अनुरक्षण के लिए प्रशिक्षण और निरंतर शिक्षा कार्यक्रम।
OROP को कैबिनेट की पूर्व प्रभाव से मंजूरी:
  • देश में 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लाभ के लिए पिछले साल नवंबर में लाई गयी ‘वन रैंक-वन पेंशन’ योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वव्यापी प्रभाव से मंजूरी दे दी।
  • योजना के तहत कलैंडर वर्ष 2013 के सेवानिवृत्त सैनिकों की पेंशन के आधार पर पेंशन संशोधित की जाएगी और एक जुलाई, 2014 से इसके लाभ प्रभावी होंगे। भविष्य में हर पांच साल में पेंशन संशोधित की जाएगी।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओआरओपी के क्रियान्वयन के लिए पूर्व प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ओआरओपी की अनुदान मांग पर वित्तीय प्रभाव 10,925.11 करोड़ रुपये होगा जिसमें 7488.7 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय प्रभाव और बकाया का भुगतान शामिल है। ओआरओपी में समयपूर्व सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों के मामले शामिल हैं।
नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बनाने की योजना कोकेंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति:
  • 6 अप्रैल 2016 को केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना, एनएचपी और राष्ट्रीय जल सूचना केन्द्र (नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर) के कार्यान्वयन को मंजूरी दी।
  • नेशनल वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर बन जाने के बाद लोगों को तय वक्त पर देश भर में पानी की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल करने के बारे में डेटा जुटाने में मदद मिलेगी। इस परियोजना पर लगभग 36 अरब 80 करोड रुपये की लागत आएगी। एनएचपी, राष्ट्रीय जल सूचना केन्द्र के जरिए आंकड़ा संचयन, आदान-प्रदान और विश्लेषण में सुधार सुनिश्चित करेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई स्पेक्ट्रम पॉलिसी को मंजूरीदी:
  • 06 अप्रैल 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्पेक्ट्रम पॉलिसी में बदलाव की नई नीति को मंजूरी दे दी। इसके बाद स्पेक्ट्रम यूसेज पॉलिसी में बदलाव किया जा सकेगा। नई नीति के तहत नीलामी के बिना स्पेक्ट्रम दिया जा सकेगा। नई पॉलिसी से सरकार को वित्त वर्ष 2017 में करीब 99000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
  • कैबिनेट की बैठक में एटीसी को व्योम नेटवर्क में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को भी मंजूरी दी गई। पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकन टॉवर कॉर्प यानि एटीसी ने व्योम नेटवर्क में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था। एटीसी ने व्योम नेटवर्क में यह हिस्सेदारी कुल 7635 करोड़ रुपये में खरीदने का एलान किया था।
केंद्रीय कैबिनेट ने नई तेल नीति को मंजूरी दी:
  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तमाम लंबित प्रस्तावों को मंजूरी मिली साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी नए फैसले लिए गए।
  • नई तेल आयात नीति:
    • मंत्रिमंडल ने कच्चे तेल आयात क्षेत्र में एक नई व्यवस्था को मंजूरी दी है। इसके तहत अब सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपने लिए नई आयात नीतियां तैयार करने की अनुमति दी जाएगी। जारी आधिकारिक बयान में कहा गया 'बदलते भू-राजीतिक माहौल में तेल नीति में संशोधन की आवश्यकता है, नई नीति कच्चे तेल की खरीदारी के लिए बाजार के मौजूदा कार्यप्रणाली पर अमल करती है जो कंपनियों को बाजार में असरदार प्रतिस्पर्धा का अवसर देती है।'
    • हालांकि इस बयान में नीतियों में कैसे परिवर्तन किए गए हैं उन पर कोई चर्चा नहीं की गई है लेकिन इसमें कहा गया है नई नीतियों से तेल कंपनियों के परिचालन और कारोबारी लचीलेपन में वृद्धि होगी। मौजूदा तेल आयात नीति को वर्ष 1979 में मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी जिसे वर्ष 2001 में संशोधित किया गया था।
  • कर्ज को शेयरों में बदलने की अनुमति:
    • सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के एंड्रयू यूल ऐंड कंपनी को 29.91 करोड़ रुपये के ऋण को कंपनी के शेयरों में बदलने की अनुमति दे दी है। इससे अगले तीन महीने में कोलकाता के इस सार्वजनिक उपक्रम के विनिवेश का रास्ता साफ हो गया है। ऋण को शेयर में बदलने से ऋण चुकाने की लागत घटेगी।  इससे आगामी वर्षों में एंड्रयू यूल का मुनाफा तथा तरलता की स्थिति सुधरेगी।
  • ईरान के लिए वित्तपोषण तिगुना:
    • मंत्रिमंडल ने ईरान के साथ द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक्जिम बैंक के निर्यात विकास कोष (ईडीएफ) के माध्यम से ईरान में निर्यात के लिए वित्तपोषण में तीन गुना का इजाफा किया है।
केंद्र सरकार ने कम लागत वाले सौर उपकरण 'सूर्य ज्योति' का शुभारंभ किया:
  • 05 अप्रैल 2016 को केंद्र सरकार ने कम लागत वाले सूक्ष्म सौर उपकरण 'सूर्य ज्योति' का शुभारंभ किया। यह सौर गुंबद ग्रामीण और शहरी आबादी को बिजली की समस्या से मुक्ति दिलाएगा।
  • कम लागत और पर्यावरण के अनुकूल इस सौर प्रकाश उपकरण का शुभारंभ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने किया। यह उपकरण घरों को बिना बिजली के रौशन करेगा और लाखों यूनिट बिजली भी बचाएगा। इस उपकरण को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वाधान में विकसित किया गया है।
  • प्राथमिक अनुमानों के अनुसार अगर इस प्रौद्योगिकी को सिर्फ 10 मिलियन (1 करोड़) घरों में अपनाया जाता है तो इसमें बिजली के 1750 मिलियन यूनिट को बचाने की क्षमता है।
  • यह 12.5 मिलियन टन CO2 के समकक्ष उत्सर्जन भी कम कर सकता है। इस प्रकार 'क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया (स्वच्छ भारत, हरित भारत)' मिशन को बढ़ावा दे सकता है। श्रम प्रधान होने की वजह से इसकी विनिर्माण प्रक्रिया बड़े पैमाने पर नौकरी के अवसर पैदा करेगी।
देश में विशिष्ट पहचान संख्या 'आधार' का पंजीकरण 100 करोड़ के आंकड़े के पार पहुंचा:
  • देश में विशिष्ट पहचान संख्या 'आधार' का पंजीकरण 100 करोड़ पहुंच गई है और जल्दी ही देश के सभी लोगों को इससे जोड़ दिया जाएगा। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी 4 अप्रैल 2016 को दी।
  • प्रसाद ने कहा कि देश के 73.96 करोड़ वयस्कों के पास आधार कार्ड है, जो कि कुल वयस्क जनसंख्या का 93 प्रतिशत है। पांच से 18 वर्ष की आयु के 22.25 करोड़ (67 प्रतिशत) बच्चों और शून्य से पांच वर्ष की उम्र के 2.30 करोड़ (20 प्रतिशत) बच्चों को आधार से जोड़ा जा चुका है।
  • उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सरकारी सेवाओं को आधार से जोड़ा गया है। इनमें 24.89 करोड़ बैंक खाते, 11.80 करोड़ (71 प्रतिशत) एलपीजी कनेक्शन, 11.39 करोड़ (45 प्रतिशत) राशन कार्ड और 5.90 करोड़ (60 प्रतिशत) मनरेगा कार्ड को आधार के साथ जोड़ दिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि आधार के कारण एलपीजी सब्सिडी में 15000 करोड़ रुपए, तीन राज्यों में छात्रवृत्ति में 276 करोड़ रुपए, तीन राज्यों में पेंशन में 66 करोड़ रुपए और पीडीएस में 2346 करोड़ रुपए की बचत हुई है।
करनाल में हरियाणा के पहले बागवानी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया:
  • 6 अप्रैल 2016 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरियाणा के करनाल में हरियाणा राज्य बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। यह हरियाणा का पहला बागवानी विश्वविद्यालय होगा।
  • यह शिक्षण, अनुसंधान और विस्तार कार्यकलापों के बीच के अंतर को कम करने की आवश्यकता को पूरा करेगा। आगे के विकास के लिए कार्यनीतियों की पहचान करने के अलावा यह युवा पीढ़ी को अद्यतन प्रौद्योगिकी और बागवानी शिक्षा के प्रसार में सहायता करेगा।
  • ये विश्वविद्यालय उत्पादन, कटाई पश्चात् प्रबंधन और प्रसंस्करण उद्योगों में प्रशिक्षित जन शक्ति की बढ़ती मांग को पूरा करने में कौशल विकास केंद्र के रुप में भी काम करेगा। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसी मुख्य मंडियों के नजदीक होने के कारण यह उत्कृष्ट विपणन और निर्यात चैनल भी प्रदान करेगा।

Article 8th April 2016

Unknown - April 08, 2016
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यं मंत्री नेअंतर्राष्ट्रीय कौशल मानकों की शुरुआत की:
  • 5 अप्रैल 2016 को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यं मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय कौशल मानकों’ की शुरुआत करने की घोषणा की। इनका उद्देश्य केंद्र सरकार की दो प्रमुख पहलू क्रमशः ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ को आवश्यक समर्थन प्रदान करना और वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य कौशल मानकों के अनुरूप बनाना है।
To receive these updates on WhatsApp, write "BLPST" and WhatsApp it to 8588900032

  • अंतर्राष्ट्रीय कौशल मानकों की मुख्यविशेषताएं:
    • कौशल विकास से जुड़े ये मानक समस्ति 82 चिन्हित रोजगारों के मामले में ब्रिटिश बेंचमार्क के अनुरूप हैं, जिसे खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी सदस्य भी मान्यता प्रदान करते है।
    • अंतर्राष्ट्रीय मानकों से यह पता चल सकेगा कि भारतीय मानकों और ब्रिटिश मानकों के बीच किस हद तक खाई है। इस खाई को दूर करने के लिए इच्छुक लोगों को ‘ब्रिज ट्रेनिंग’ दी जायेगी।
    • ब्रिटेन का फर्दर एजुकेशन (एफई) कॉलेजेज ब्रिज पाठ्यक्रमों पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारत के प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ भागीदारी करेगा। भारतीय श्रम बल की अंतर्राष्ट्रीसय गतिशीलता को आवश्य‍क समर्थन प्रदान करना। 15 भारतीय क्षेत्र कौशल परिषदों (एसएससी) ने 82 रोजगारों के मानकों की 11 ब्रिटिश एसएससी के मानकों के साथ बेंचमार्किंग की है।
    • इस परियोजना में भाग लेने वाली भारतीय क्षेत्र कौशल परिषद है: ऑटोमोटिव, कृषि, जीवन विज्ञान, स्वास्थ्य रक्षा, पूंजीगत सामान, परिधान, कपड़ा, सौंदर्य एवं वेलनेस, दूरसंचार, आतिथ्य, आईटी एवं आईटी आधारित सेवाएं, निर्माण, खुदरा, इलेक्ट्रॉनिक और सुरक्षा।

Thursday, 10 December 2015

Current Affairs 11th- 12th Dec 2015

Unknown - December 10, 2015
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक, 2015 में संशोधन को मंजूरी दी
यह संशोधन 106 अतिरिक्त मार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग में जोड़ने का अधिकार देता है. इन मार्गों के कार्यरत होने पर देश में कुल 111 जलमार्ग हो जायेंगे.
लोकसभा में परमाणु ऊर्जा (संशोधन) विधेयक, 2015 प्रस्तावित
संशोधन के अंतर्गत परमाणु ऊर्जा अधिनियम,1962 की धारा 2 की उपधारा (1) के खंड (खख) के तहत 'सरकारी कंपनी' की परिभाषा में संशोधन करना.
परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक-2015 राज्यसभा में पारित
यह विधेयक अधिनियमित होने के बाद परक्राम्य लिखित अधिनियम-1881 का स्थान लेगा.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसिड अटैक पीड़ितों को विकलांगों की श्रेणी में रखने का निर्देश
जस्टिस एम वाई इकबाल और जस्टिस सी नगप्पन की बेंच ने एसिड अटैक की शिकार बिहार की एक पीड़ित द्वारा दायर याचिका की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया
देश की पहली डबल डेकर गोवा-मुंबई शताब्दी रेलगाड़ी शुरू
पूरी तरह से वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन देश में अपनी तरह की पहली रेलगाड़ी है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
भारतीय मानक ब्यूरो को राष्ट्रीय मानक निकाय बनाने के लिए विधेयक पारित
इस विधेयक का उद्देश्य बीईएस को राष्ट्रीय मानक निकाय बनाना तथा वस्तुओं सेवाओं और प्रणालियों को इसके तहत लाना है.
रेल मंत्रालय एवं जल संसाधन मंत्रालय के मध्य समझौता
यह समझौता रेल उद्देश्यों के लिए गंगा एवं यमुना नदी में स्थित सीवेज/ उत्प्रवाही उपचार संयंत्रों से उपचार के बाद पीने के अयोग्य जल को उपयोगी बनाने के लिए किया गया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांग्लादेश एन्क्लेव के लिए पुनर्वास पैकेज को मंजूरी दी
इस पैकेज में भारत में कूच बिहार जिला और बांग्लादेश एन्क्लेव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 898.50 करोड़ रुपये की तय लागत शामिल है
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 नए आईआईटी को मंजूरी प्रदान की
ये नई आईआईटी आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में खुलेंगे.
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ‘ज्ञान’ योजना का शुभारम्भ
 ‘ज्ञान’ योजना का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है. इस योजना के अंतर्गत विभिन्न देशों के शिक्षाविदों को भारत में अल्पकालिक पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.


IMPORTANT FOR HSSC EXAMS


Tuesday, 8 December 2015

Current Affairs ( 5th to 9th Dec, 2015)

Unknown - December 08, 2015
देश की पहली डबल डेकर गोवा-मुंबई शताब्दी रेलगाड़ी शुरू
पूरी तरह से वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन देश में अपनी तरह की पहली रेलगाड़ी है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
भारतीय मानक ब्यूरो को राष्ट्रीय मानक निकाय बनाने के लिए विधेयक पारित
इस विधेयक का उद्देश्य बीईएस को राष्ट्रीय मानक निकाय बनाना तथा वस्तुओं सेवाओं और प्रणालियों को इसके तहत लाना है.
रेल मंत्रालय एवं जल संसाधन मंत्रालय के मध्य समझौता
यह समझौता रेल उद्देश्यों के लिए गंगा एवं यमुना नदी में स्थित सीवेज/ उत्प्रवाही उपचार संयंत्रों से उपचार के बाद पीने के अयोग्य जल को उपयोगी बनाने के लिए किया गया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बांग्लादेश एन्क्लेव के लिए पुनर्वास पैकेज को मंजूरी दी
इस पैकेज में भारत में कूच बिहार जिला और बांग्लादेश एन्क्लेव में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 898.50 करोड़ रुपये की तय लागत शामिल है
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 नए आईआईटी को मंजूरी प्रदान की
ये नई आईआईटी आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में खुलेंगे.
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा ज्ञानयोजना का शुभारम्भ
ज्ञानयोजना का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है. इस योजना के अंतर्गत विभिन्न देशों के शिक्षाविदों को भारत में अल्पकालिक पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
केंद्र सरकार ने आईपीवी इंजेक्शन का शुभारंभ किया
एसा पाया गया है की आईपीवी और ओपीवी एक साथ दिए जाने पर बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और इस तरह से उन्हें दोहरी सुरक्षा प्रदान करेंगे.
केंद्र सरकार ने 102 अमरुत शहरों के कायाकल्प के लिए 3120 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी
अमरुत योजनाओं के तहत इन 102 चुनिंदा शहरों में सार्वजनिक स्थलों पर जल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क सेवाओं, पानी के निकास के लिए बड़ी नालियों, गैर मोटर चालित परिवहन और नागरिकों के लिए आवासों की उपलब्धता में वृद्धि होगी
रेल मंत्रालय ने जीई ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पुरस्कार पत्र जारी किया
रेल मंत्रालय ने 9 नवम्बर 2015 को संयुक्त राज्य अमेरिका आधारित जीई ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अवार्ड (एलओए) पत्र जारी किया
5748 करोड़ रुपये की अमरुत कार्य परियोजना को 81 शहरों में मंजूरी

इसके अंतर्गत केंद्रीय सहायता 2440 करोड़ रुपये की सीमा तक उपलब्ध कराया जाएगा.

Current Affairs (1st to 4th Dec, 2015)

Unknown - December 08, 2015
टेरी विश्विविद्यालय में सतत गतिशीलता पर रेलवे चेयर की स्थापना के लिए समझौता
देश में सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवहन की एक महत्वपूर्ण विधा के रूप में उभरे रेलवे के विभिन्न पहलुओं से संबंधित अनुसंधान पर चेयर का ध्यान केंद्रित होगा.
केंद्र सरकार ने विकलांगों के लिए 10 नयी योजनाओं की घोषणा की
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत ने 24 नवंबर 2015 को नेशनल ट्रस्ट के तहत शारीरिक अक्षम व्यक्तियों के हित में 10 नयी योजनाओं की घोषणा की.
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए बाढ़ राहत सहायता के रूप में 939 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की
तमिलनाडु में उत्तर पूर्वी मानसून से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 939 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.
 संस्कृत संवर्धन पर सुझाव देने के लिए एन गोपालस्वामी की अध्यक्षता में समिति का गठन
इस समिति का गठन संस्कृात संवर्धन पर अपनी अनुशंसा देने के लिए किया गया है. इस समिति में कुल 13 सदस्य हैं.
सीसीटीएनएस एवं आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन हेतु सीसीईए ने मंजूरी प्रदान की
सरकार ने मार्च 2017 तक आईसीजेएस के कार्यान्वयन सहित सीसीटीएनएस परियोजना को तेजी से पूरा करने और कार्यान्यवित करने का निर्णय लिया
1986 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप जर्मन भाषा अब केन्द्रीय विद्यालयों में एक अतिरिक्त विदेशी भाषा के रूप में पढ़ायी
गरीबी उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार ने त्रिपक्षीय समझौते के तहत इब्सा कोष पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी
दिसंबर 2006 में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र दिवस समारोह में दक्षिणदक्षिण भागीदारी पुरस्कार से इसे सम्मानित
जैव औषधीय अनुसंधान हेतु राष्ट्रीय संसाधन सुविधा के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी
इस प्रस्ताव के अंतर्गत जैव औषधीय अनुसंधान के लिए हैदराबाद की जीनोम वैली में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा राष्ट्रीय संसाधन सुविधा (एनएआरएफ) का गठन किया जाना है.
संसाधन क्षमता पर भारतीय संसाधन पैनल के गठन की घोषणा
आईएनआरपी का उद्देश्य देश के संसाधनों का उपयोग सतत विकास कार्यों के लिए किया जाना है. इसके 10 में से 4 सदस्य - विश्वनाथ एन आनंद, आर एच ख्वाजा, तिष्यारक्षित चटर्जी, प्रोदीप्तो घोष पूर्व पर्यावरण सचिव रह
केंद्र सरकार ने यूएपीए, 1967 के तहत एनएससीएन-के को आतंकी गुट घोषित किया

इससे पहले 15 सितंबर, 2015 को एनएससीएन-के को गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था.

Wednesday, 2 December 2015

Haryana Current Affairs (1)

Unknown - December 02, 2015
Important For HSSC Exams  ग्राम सचिव/ पटवारी/ हरियाणा पुलिस /Food & Supply etc.

हरियाणा सरकार ने स्वधार गृहयोजना को मंजूरी प्रदान की इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में पीड़ित महिलाओं के लिए सहायक संस्थागत फ्रेमवर्क तैयार करना है ताकि वे दृढ़ विश्वास व गरिमा के साथ अपना जीवनयापन कर सकें. योजना के तहत ऐसी महिलाओं को शैल्टर, खाद्य, कपड़ा और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी.
गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार 22 सितंबर 2015 को हरियाणा सरकार ने गुड़गांव को अपने संसाधनों के बूते स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा की. इस योजना के लिए पहले चरण में राज्य सरकार 500 करोड़ रुपयों का बंदोबस्त करेगी, यह धनराशि 5 वर्षों में खर्च की जानी है.
हरियाणा सरकार द्वारा विश्व युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन में वृद्धि पहले और दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी
देश के दूसरे सखी केन्द्र का हरियाणा में शुरुआत देश के दूसरे वन स्टॉप सेंटर फार वीमेन(सखी) का करनाल (हरियाणा) में 31 अगस्त 2015 को शुभारंभ हुआ.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने रिश्ता परियोजना शुरु की हिमाचल प्रदेश सरकार ने 20 अगस्त 2015 को एफिशिएंट स्मार्ट एलईडी आधारित सड़क प्रकाश परियोजना "राजीव गांधी इल्यूमिनेटिंग स्कीम फॉर हिल टाऊन एडवांसमैंट (रिश्ता)" परियोजना का शुभारंभ किया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने थारी पेंशन थारे पासपेंशन योजना शुरु की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4 अगस्त 2015 को 'थारी पेंशन थारे पास' पेंशन योजना की चंडीगड़ में शुरुआत की.
हरियाणा सरकार ने बेटी का सलाम राष्ट्र के नामअभियान की घोषणा की हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने बेटी का सलाम राष्ट्र के नामअभियान की घोषणा 4 अगस्त 2015 को की.
हरियाणा सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल प्रभावित लोगों को ताम्र पत्र से सम्मानित करने की घोषणा हरियाणा सरकार ने 15 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले तथा इससे प्रभावित लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की
पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की नई सौर अप्रतिरोधी इमारत का उद्घाटन किया
केन्द्रीय विद्युत, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 14 मई 2015 को हरियाणा के गुड़़गांव में स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की नई सौर अप्रतिरोधी इमारत का उद्घाटन किया.
हरियाणा सरकार ने पंचकुला में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की
हरियाणा सरकार के पुरातत्व मंत्री राम विलास शर्मा ने 13 मई 2015 को हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय और हिसार जिले राखीगड़ी ग्राम में राज्य स्तर के संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की.
हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत 163 सेवाओं को अधिसूचित किया हरियाणा सरकार ने 4 मई 2015 को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत 163 सेवाओं को अधिसूचित किया


हरियाणा सरकार ने स्वधार गृहयोजना को मंजूरी प्रदान की इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में पीड़ित महिलाओं के लिए सहायक संस्थागत फ्रेमवर्क तैयार करना है ताकि वे दृढ़ विश्वास व गरिमा के साथ अपना जीवनयापन कर सकें. योजना के तहत ऐसी महिलाओं को शैल्टर, खाद्य, कपड़ा और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी.
गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार 22 सितंबर 2015 को हरियाणा सरकार ने गुड़गांव को अपने संसाधनों के बूते स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा की. इस योजना के लिए पहले चरण में राज्य सरकार 500 करोड़ रुपयों का बंदोबस्त करेगी, यह धनराशि 5 वर्षों में खर्च की जानी है.
हरियाणा सरकार द्वारा विश्व युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन में वृद्धि पहले और दूसरे विश्व युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी
देश के दूसरे सखी केन्द्र का हरियाणा में शुरुआत देश के दूसरे वन स्टॉप सेंटर फार वीमेन(सखी) का करनाल (हरियाणा) में 31 अगस्त 2015 को शुभारंभ हुआ.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने रिश्ता परियोजना शुरु की हिमाचल प्रदेश सरकार ने 20 अगस्त 2015 को एफिशिएंट स्मार्ट एलईडी आधारित सड़क प्रकाश परियोजना "राजीव गांधी इल्यूमिनेटिंग स्कीम फॉर हिल टाऊन एडवांसमैंट (रिश्ता)" परियोजना का शुभारंभ किया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने थारी पेंशन थारे पासपेंशन योजना शुरु की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4 अगस्त 2015 को 'थारी पेंशन थारे पास' पेंशन योजना की चंडीगड़ में शुरुआत की.
हरियाणा सरकार ने बेटी का सलाम राष्ट्र के नामअभियान की घोषणा की हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने बेटी का सलाम राष्ट्र के नामअभियान की घोषणा 4 अगस्त 2015 को की.
हरियाणा सरकार द्वारा 1975 के आपातकाल प्रभावित लोगों को ताम्र पत्र से सम्मानित करने की घोषणा हरियाणा सरकार ने 15 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले तथा इससे प्रभावित लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की
पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की नई सौर अप्रतिरोधी इमारत का उद्घाटन किया
केन्द्रीय विद्युत, कोयला और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 14 मई 2015 को हरियाणा के गुड़़गांव में स्थित राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान की नई सौर अप्रतिरोधी इमारत का उद्घाटन किया.
हरियाणा सरकार ने पंचकुला में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की
हरियाणा सरकार के पुरातत्व मंत्री राम विलास शर्मा ने 13 मई 2015 को हरियाणा राज्य के पंचकूला जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय और हिसार जिले राखीगड़ी ग्राम में राज्य स्तर के संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की.
हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत 163 सेवाओं को अधिसूचित किया हरियाणा सरकार ने 4 मई 2015 को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत 163 सेवाओं को अधिसूचित किया

Previous
Editor's Choice