Show Mobile Navigation

Sunday, 10 April 2016

Current Affairs 9th April, 2016

Unknown - April 10, 2016
मेक इन इंडिया के तहत एनआरडीसी ने मृदा नमी संकेतक के लिए मैसर्ज नागार्जुन एग्रो के साथ लाइसेंस समझौता किया:

To receive updates on WhatsApp, write "BLPST" & WhatsApp it to 8588900032
  • 8 अप्रैल 2016 को नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनआरडीसी) ने मृदा नमी संकेतक के लिए मैसर्ज नागार्जुन एग्रो कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ लाइसेंस समझौता किया है।
  • मृदा नमी संकेतक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा विकसित किया गया है। इस लाइसेंस समझौता का उद्देश्य डीलरों के नेटवर्क के माध्यम से इस प्रौद्योगिकी को देश के सभी भागों में पहुचाना और देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों को विभिन्न सहायक योजनाओं के माध्य्म से प्रचारित करना है।
  • एनआरडीसी की यह पहल भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन में सहायक देगी। एनआरडीसी ने स्टार्ट-अप्स, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र की कंपनियों को 200 से ज्यादा प्रौद्योगिकियों का लाइसेंस दिया है।
  • मृदा नमी संकेतक:
    • मृदा नमी संकेतक एक सरल और उपयोग सुलभ इलेक्ट्रोनिक उपकरण है, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत कोयम्बटूर-स्थित संस्थान-गन्ना प्रजनन संस्थान ने विकसित किया है। प्रौद्योगिकी का बौद्धिक संपदा अधिकार भारतीय पेटेंट एवं डिजाइन कानूनों के अंतर्गत संरक्षित है।
फोर्ब्स ने एशिया की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाउद्यमियों 2016 की सूची जारी की:
  • 7 अप्रैल 2016 को फोर्ब्स पत्रिका ने एशिया की 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची जारी की। इस सूची के अनुसार, यद्यपि महिलाएं व्यापार की दुनिया में पैठ बना रही है, लेकिन लिंग असमानता अभी भी बनी हुई है। रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी को फोर्ब्स ने एशियाई की सबसे शक्तिशाली महिला कारोबारी करार दिया है, जो इस क्षेत्र की 50 प्रमुख उद्यमियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
  • 2016 की सूची में शामिल 50 नामों में चीन, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, थाइलैंड, हॉन्गकॉन्ग, जापान, सिंगापुर, फिलिपींस और न्यूजीलैंड की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। इनमें से प्रमुख है:
    • मा जिउहुई (संस्थापक, ओप्प्ले एलइडी लाइटिंग, चीन), मोऊ जिनजिंग (लिंहे केमिकल, चीन), लूसी पेंग (सह-संस्थापक, अलीबाबा चीन), चादातिप चुत्राकल (सियाम पिवत, थाईलैंड), स्काई पार्क (संस्थापक, इ-लैंड, दक्षिण कोरिया), वेंडी पये (शिक्षा के क्षेत्र में, न्यूज़ीलैण्ड)
  • भारतीय महिला उद्यमियों की सूची:
  • फोर्ब्स की इस 50 प्रभावशाली महिला उद्यमियों की सूची में आठ भारतीय महिला उद्यमियों को शामिल किया गया है। इनके नाम हैं:
    • नीता अम्बानी (चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज), अरुंधति भट्टाचार्य (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, भारतीय स्टेट बैंक), अंबिगा धीरज (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एमयू सिग्मा), दिपाली गोयनका  (वेलस्पन इंडिया), विनीता गुप्ता (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ल्यूपिन), चंदा कोचर (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, आईसीआईसीआई बैंक), वंदना लूथरा (संस्थापक एवं उपाध्यक्ष, वीएलसीसी हेल्थकेयर), किरण मजूमदार शॉ (संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंधन निदेशक, बायोकॉन)
  • फोर्ब्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र में धन सृजन, उद्यमशीलता की सफलता और आर्थिक विकास का अभिलेख करता है।
दुनिया के 30 शीर्ष निर्यातकों में भारत 19वें स्थान पर:
  • भारत वस्तुओं के निर्यात के मामले में दुनिया के शीर्ष 30 देशों में 19वें पायदान पर बना हुआ है। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूईओ) की रिपोर्ट में यह कहा गया है। सूची में चीन लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है।
  • हालांकि टॉप आयातकों में भारत की रैंकिंग 2015 में एक पायदान खिसककर 13वें स्थान पर आ गयी जो इससे पिछले वर्ष में 12वें स्थान पर थी। भारत का निर्यात पिछले साल 17.2% घटकर 267 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 392 अरब डॉलर का रहा। वर्ष 2014 में देश का निर्यात और आयात क्रमश: 317 अरब डॉलर तथा 460 अरब डॉलर था। वैश्विक मांग में नरमी से भारत का निर्यात 2015 में प्रभावित हुआ है और इस वर्ष भी निर्यात में गिरावट जारी है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वाणिज्यिक सेवाओं के शीर्ष 30 निर्यातकों में भारत 8वें स्थान पर बना हुआ है। इस सूची में अमेरिका आयात एवं निर्यात दोनों मामलों में पहले पायदान पर है। आयात के मामले में भारत 10वें स्थान पर है।
  • वर्ष 2015 में भारत का वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात 158 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 126 अरब डॉलर था। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने 2015 में सर्वाधिक 2,275 अरब डॉलर मूल्य का वस्तुओं का निर्यात किया। दुनिया में कुल वस्तुओं का निर्यात पिछले साल 16,482 डॉलर जबकि आयात 16,766 अरब डॉलर का था।
उत्तर कोरिया ने किया अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल इंजन का सफल परीक्षण किया:
  • उत्तर कोरिया ने 9 अप्रैल 2016 को अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के लिए डिजाइन किए गए एक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिससे उसे अमेरिकी भूभाग पर परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल हो गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया की किसी भी बैलिस्टिक गतिविधियों पर रोक लगाई है, जिसका उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ही मध्यम-दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था। वर्ष 2014 के बाद उत्तर कोरिया का यह पहला मध्यम-दूरी का मिसाइल प्रक्षेपण था।
भारत फीफा रैंकिंग में 162वें स्थान पर:
  • फीफा द्वारा 7 अप्रैल 2016 को जारी वैश्विक रैंकिंग में भारत को दो स्थान का नुकसान हुआ है। भारत अभी 162वें स्थान पर है। भारत के खाते में अभी 142 अंक हैं। भारत 2018 फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर से बाहर हो चुका है। उसे आठ में से सात मैचो में हार मिली। सबसे ताजातरीन मुकाबले में उसे तुर्कमेनिस्तान के हाथों 1-2 से हार मिली थी।
  • ईरान सर्वोच्च वरीय एशियाई टीम है। उसे दो स्थान का फायदा हुआ है और वह वैश्विक रैंकिंग में 42वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया (50) एशियाई देशों में दूसरे और दक्षिण कोरिया (56) तीसरे क्रम पर है। वैश्विक रैंकिंग में अर्जेटीना पहले स्थान पर है जबकि बेल्जियम दूसरे क्रम पर चला गया है। विश्व चैम्पियन जर्मनी पांचवें स्थान पर खिसक गया है। कोपा अमेरिका विजेता चिली चौथे स्थान पर है। यह इस रैंकिंग में उसका अब तक का सबसे अच्छा स्थान है।
विक्टोरिया एजारेंका वर्ष 2016 के मार्च माह की श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुनी गईं:
  • बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका को मार्च का श्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुना गया है। एजारेंका डब्ल्यूटीए वेबसाइट पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह सम्मान हासिल करने में सफल रहीं।
  • सत्तर प्रतिशत से भी अधिक प्रतिभागियों ने एजारेंका और रूसी स्टार स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 17-17 फीसदी मत दिए। इस क्रम में अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को 13 फीसदी मत मिले।
  • एजारेंका ने मार्च में कुल 12 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। एजारेंका ने इंडियन वेल्स और मियामी में खिताब जीते। वह अब विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। जनवरी में जर्मनी की एंगलिक केरबर और फरवरी में स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
सचिन तेंदुलकर को स्किल इंडिया का ब्रांड एम्बेसडरनियुक्त किया गया:
  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 8 अप्रैल 2016 को 'स्किल इंडिया' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस पर सचिन ने कहा कि यह अभियान भारत के लिए देश में मौजूद युवा ताकत का पूर्ण इस्तेमाल करने का अच्छा मौका है।
  • स्किल इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसका मकसद 40 करोड़ लोगों को अलग-अलग कौशल सिखाना है।
इमरान हाशमी द्वारा लिखित पुस्तक 'द किस ऑफ़लाइफ' का विमोचन:
  • 8 अप्रैल 2016 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पुस्तक ‘द किस ऑफ़ लाइफ – हाउ अ सुपरहीरो एंड माय सन डिफीटेड कैंसर' का नई दिल्ली में विमोचन किया। बिलाल सिद्दकी पुस्तक के सह-लेखक हैं।
  • यह पुस्तक पेंगुइन बुक्स इंडिया द्वारा तीन भाषाओँ पर प्रकाशित की गयी। इस पुस्तक में इमरान हाशमी के परिवार के उस कश्मकश भरे दौर के बारे में बताया गया है, जब उनका छह वर्षीय बेटा अयान कैंसर से पीड़ित था।

0 comments:

Post a Comment